BSF Recruitment 2023: बीएसएफ ने बदली 1284 कॉन्स्टेबल भर्ती पदों के लिए चयन प्रक्रिया

BSF Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को ध्यान देना चाहिए कि सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की भर्ती के लिए पूर्व में घोषित चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया है। BSF में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की डेट्स 27 फरवरी से 27 मार्च 2023 तक थी। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) अब पहले चरण में करवाई जाएगी। इसके बाद पीईटी/पीएसटी में सफल घोषित कैंडिडेट्स के लिए दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को मेडिकल और डोकमेंट्स वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स का फाइनल सलेकशन होगा।

जारी किया ऑफिसियल नोटिस

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की डेट्स 27 फरवरी से 27 मार्च 2023 तक थी। इस भर्ती के लिए पहले जारी अधिसूचना में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था और इसके बाद दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट और फिर आखिर में डीवी, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन कराने का प्रावधान था। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।



bs_pach.jpg


कब जारी होंगे एडमिट कार्ड ?

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 पदों के लिए एडमिट कार्ड को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गयी है। एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी कैंडिडेट्स को इसी महीने में दिए जाने की सम्भावना है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

0/Post a Comment/Comments