ISRO Recruitment 2023: इसरो में करियर बनाने का सुनहरा मौका, यहां देखें पूरी डिटेल्स

ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने नई भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरियन असिस्टेंट समेत कई प्रकार के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 02 मई 2023 को शुरू की गई है और लिंक 16 मई 2023 तक ओपन रहेगी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की इस भर्ती के अंदर कुल 63 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें टेक्निकल असिस्टेंट के 60 पद साइंटिफिक असिस्टेंट के 2 पद और लाइब्रेरी असिस्टेंट का एक पद शामिल है।

 

इसरो वीएसएससी भर्ती 2023 के लिए अप्लाई करने की डेट्स ?
ऑनलाइन आवेदन शुरू करें 02 मई से शुरू हो गए है और ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 मई 2023 है।

इसरो वीएसएससी भर्ती के लिए सैलरी ?
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन कि इस टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन होने के बाद लेवल 7 की सैलरी दी जाएगी जो 44900 से लेकर 142400 तक मिल सकेगी।

इसरो वीएसएससी भर्ती 2023 के लिए आयु-सीमा ?

इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने की अधिकतम उम्र 35 वर्ष रखी गई है मिनिमम उम्र 18 वर्ष है। आपकी आयु की गणना 16 मई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। अगर आप किसी रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार हैं तो सरकारी नियमों के अनुसार आपको एज रिलैक्सेशन भी मिलेगा।



 
pach.jpg


इसरो वीएसएससी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाए।
2. यहां VSSC Recruitment का विकल्प नजर आएगा।
3. आपको यहां पर पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद अगले पेज पर Online Apply के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
6. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
7. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।


0/Post a Comment/Comments